नई दिल्ली। आखिरकार सरकार ने वह फैसला कर ही लिया, जिसकी पिछले दो दिनों से जबदस्त मांग की जा रही थी। केंद्रीय सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, रामानंद सागर की रामायण का एक बार फिर प्रसारण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, पब्लिक की डिमांड पर यह ऐलान करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि कल यानी शनिवार से रामायणं का प्रसारण किया जाएगा। डीडी नेशनल पर एक एपिसोड सुबह 9 से 10 तो दूसरा रात में 9 से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जो लोग घर में कैद हैं, उनके लिए किसी खुशखबर से कम नहीं है।
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण शनिवार से