कलचुरी समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह

ग्वालियर। कलचुरी महिला मंडल ने गुरुवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान होली के भजनों की मंडलियों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही 6 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।


अचलेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी महासभा महिला मंडल ने होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने भक्तिपूर्ण नृत्य भी किया। इसके साथ ही कमला शिवहरे, सुमन शिवहरे, रूपलता गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती खुशबू गुप्ता, सुनीता शिवहरे, भारती राय, संगीता गुप्ता, जूली शिवहरे, गायत्री शिवहरे, आशा शिवहरे, पूजा शिवहरे, रेणु शिवहरे, रजनी शिवहरे, गीता शिवहरे, कीर्ति गुप्ता, हेमलता शिवहरे आदि उपस्थित थीं।