कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों को निगम ने नौकरी से हटाया

ग्वालियर। नगर निगम प्रशासन ने कार्य में लापरवाही बरतने या लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे 5 कर्मचारियों पर प्रदेश के 20/50 कानून के तहत कार्रवाई कर नौकरी से निकाल दिया है।


निगमायुक्त संदीप माकिन ने बताया कि पप्पन खां पुत्र महबूब खां भृत्य राजस्व विभाग, नारायण कुशवाह पुत्र बाबू सिंह कुशवाह भृत्य राजस्व, जोधराज पुत्र हरचरण सहायक लाइन मैन विद्युत, विनय खरे पुत्र विश्म्बर जनकार्य विभाग तथा विष्णु कुमार बाथम पुत्र गंगाराम बाथम जनकार्य विभाग को अनिवार्य सेवानिवृति दी गई है। उन्हें कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में हटाया था। इसके अलावा लम्बे समय से गायब सरमन सिंह पुत्र रामचरन माली उद्यान विभाग को भी नौकरी से हटा दिया है।