ग्वालियर । थिंक एंड सपोर्ट फांडेशन की इन दिनों आओ मनाएं नववर्ष मिलन समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिनका चुनाव ऑडिशन से किया जा रहा है। गुरुवार को गोल पहाड़िया स्थित स्कूल में ऑडिशन लिया गया। इसमें 80 स्कूल के 425 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य और पेंटिंग आदि का ऑडिशन दिया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह कौरव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त अध्यक्ष रविकांत भदौरिया और संस्था अध्यक्ष आकाश मिश्रा उपस्थित थे। जबकि अध्यक्षता डॉ. रविकांत ने की। संस्था के सचिव अनिल कांत ने बताया ऑडिशन का दूसरा चरण 15 मार्च को होगा। इसमें 360 प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं फायनल राउंड 26 मार्च को होगा, जिसमें 80 स्कूलों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका सिद्घि शर्मा, दीक्षा सिंघल, राधिका, नेहा चतुर्वेदी और पीयूष तांबे ने किया। इस मौके पर राजा बाथम, ऋ षभ शर्मा, जितेंद्र लोधी, सुकन्या शर्मा, शालू शर्मा रितिका पिंगोलिया और शालिनी शर्मा की मौजूदगी रही। जबकि संचालन शिवानी गुप्ता ने किया।
80 स्कूल के 425 बच्चों ने दिया ऑडिशन