नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा कर दी है। इस राहत पैकेज में चिकित्सा पेशे से जुड़े कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा देने के साथ ही आर्थिक तौर से कमजोर तबके के लिए भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। देश में 20 करोड़ से भी ज्यादा जन-धन खाताधारक महिलाओं के लिए भी मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत जन-धन खाता रखने वाली महिलाओं को अप्रैल से अगले तीन महीने तक सरकार द्वारा 500 रुपए की राशि दी जाएगी। हर महीने इन खातों में सरकार 500-500 रुपए डालेगी।
सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर सेव्हिंग खाते खोले गए हैं। इन खातों में ही यह राशि प्रदान की जाएगी। जनधन खाता खुलवाने पर दुर्घटना बीमा, ओवरड्राफ्ट फेसिलिटी और चेकबुक सहित अन्य लाभ भी मिलते हैं।
20 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने ट्रांसफर होंगे 500 रुपए
• Sharif Khan