मछली पालन के लिये सरकार बनायेगी समग्र योजना
अशोकनगर | राज्य शासन ने मछली पालन नीति क्षेत्र के विषयों पर समग्र रूप से योजना बनाने एवं निर्णय लेने के लिये मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्रि-परिषद उप समिति का गठन किया गया है। पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री लाखन सिंह यादव अध्यक्ष होंगे।
5 सदस्यीय उप समिति में डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ मंत्री संस्कृति तथा चिकित्सा-शिक्षा, श्री जयवर्द्धन सिंह मंत्री नगरीय विकास एवं आवास, श्री कमलेश्वर पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्री सचिन यादव मंत्री किसान कल्याण तथा कृषि विकास सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास को उप समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। संचालक मत्स्योद्योग उप समिति के सह-सचिव होंगे।